फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-27 स्थित गोदरेज गोल्फसाइटी में मंगलवार को एक जगह से प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में डर और चिंता का माहौल है। निवासियों ने बताया कि अचानक प्लास्टर का एक हिस्सा नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पूरी बिल्डिंग की जांच कराई जाए और जहां भी कमजोरी हो, उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें