नोएडा। सोरखा गांव स्थित पुस्ता रोड पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बिहार के सुपौल जिले के श्रीपुर निवासी संजय के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सोरखा के पुस्ता पार इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे और बेलदारी का काम करते थे। उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो