फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोकल पैसेंजर ट्रेन में अभद्रता के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी पर लोकल पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ अभद्रता की गई। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पर एक यात्री को आरपीएफ ने ट्रेन से उतार लिया। आरपीएफ कोतवाली में रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ से दिल्ली आ रही थी। ट्रेन में हेल्पलाइन नंबर पर अभद्रता किए जाने की शिकायत की गई। जब लोकल पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी पर पहुंची तो आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन के कोच को अटेंड किया। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बुलंदशहर के गागरोल गांव निवासी टिंकू को ट्रेन से उतार लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें