फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल टावर से आरआरयू डिवाइस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तुस्याना गांव में लगे एयरटेल नेटवर्क बूस्टर से अज्ञात चोरों ने महत्वपूर्ण दूरसंचार उपकरण चोरी कर लिए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मेसर्स डेल्टाप इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत तकनीशियन विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एयरटेल नेटवर्क बूस्टर गांव तुस्याना की छत पर स्थापित है। 5 मई 2026 की सुबह के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने नेटवर्क बूस्टर पर लगे एक आरआरयू डिवाइस को चोरी कर लिया। आरोप है कि चोरों ने उपकरण निकालने के दौरान उससे जुड़े केबलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिहं का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें