फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए चुनाव में टीम निष्ठा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर वैली विला में एड-हॉक अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन के लिए हुए चुनाव में टीम निष्ठा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी टीम के 10 में से 8 सदस्यों को जीत मिली है। जॉली अस्थाना, वत्सला राय,अमित गोयल,परमेश्वर सिंह, मिहिर सिंह, संजय शर्मा, अजीत वशिष्ठ आदि ने जीत दर्ज की। लेजर वैली एओए के पूर्व अध्यक्ष शिशिर कुमार ने कहा कि चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि अधिकांश मतदाताओं ने टीम की कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं पर विश्वास जताया है। हालांकि, नवगठित एड-हॉक एओए के पदाधिकारियों की घोषणा अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें