ग्रेटर नोएडा। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि 22 जुलाई को विकास भवन के सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन होगा। जहां उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डाॅ. मीनाक्षी भराला जनसुनवाई की अध्यक्षता करेंगी। जनसुनवाई सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। जिले की महिलाओं से अपील की है कि वो जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव दे सकती हैं।