दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना धीर खेड़ा गांव में दुकान बंद कर जा रहे युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि खटाना धीर खेड़ा गांव में अरुण कुमार परिवार के साथ रहते हैं। गांव में ही नवनीत की दुकान पर नौकरी करते हैं। 5 अक्टूबर की शाम गांव का सनी उर्फ पप्पू दुकान पर सामान लेने आया था। अंडे के पहले पैसे देने के लिए कहा इस पर नाराज होकर वह वापस चले गए। जब अरुण कुमार दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था, तो गांव में रास्ते पर ही शनि और राहुल खड़े हुए थे। पास आते ही उसके पेट पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से उपचार के बाद सनी व राहुल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। संवाद