फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपनों ने ही दिया भरोसे का धोखा... विधवा के प्लाट की रकम खाते से उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लाट बिकवाकर नया खाता खुलवाया, पासबुक अपने पास रखी
विज्ञापन

- छह प्रतिशत आबादी का प्लाट बिकवाया, बैंक खाते के नाम पर रचा खेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिस उम्र में मां को अपनों के सहारे और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में रिश्तों ने ही उन्हें कथित तौर पर ऐसा जख्म दे दिया, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा। मीठी बातों में उलझाकर पहले 60 वर्षीय विधवा का प्लाट बिकवाया गया, फिर बिक्री की पूरी रकम उनके बैंक खाते में आते ही पासबुक अपने कब्जे में रख ली गई। आरोप है कि कई महीनों तक खाते से पैसे निकलते रहे और विमला को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब भरोसे के इस खेल की परतें खुलीं तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब बेटी, दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
मुबारिकपुर गांव की रहने वाली विमला (60) का आरोप है कि उनकी बेटी कोमल, दामाद नितिन निवासी गाजियाबाद, देवर नवाब और भतीजे नरेश बातों में फंसाकर उनके 6 प्रतिशत किसान आबादी के प्लाट को बिकवाने के लिए राजी कर लिया। आरोपियों ने कहा कि खरीदार का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की गामा-2 शाखा में है। इसी वजह से उनका खाता भी उसी बैंक में खुलवाना होगा। जिससे रकम जल्दी ट्रांसफर हो सके। नया खाता खुलवाकर उसकी पासबुक नितिन और कोमल ने यह कहकर अपने पास रख ली कि बैनामे के बाद लौटा देंगे।
विज्ञापन

करीब दो-तीन महीने बाद प्लाट की पूरी रकम विमला के खाते में आई। आरोपियों ने उन्हें साथ ले जाकर बैनामा खरीदार के नाम करा दिया। इसके बाद पासबुक मांगने पर नितिन बहाने बनाता रहा। कोमल कहती रही कि कागज घर में हैं और उसे पता नहीं नितिन कहां रखते हैं। आरोप है कि इस दौरान कई महीनों तक खाते से रकम निकाली जाती रही।

बैंक पहुंचीं तो खाता खाली, पूछने पर जान से मारने की धमकी : एक दिन विमला खुद बैंक पहुंचीं और नई पासबुक बनवाई। बैंक कर्मचारी ने बताया कि खाते में एक रुपया नहीं है। स्टेटमेंट निकलवाकर एक ग्राहक को दिखाया गया तो पता चला कि खाते में करीब 35 से 40 लाख रुपये जमा थे। यह रकम ऑनलाइन माध्यम से निकाल ली गई थी। बैंक रिकॉर्ड में खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर नितिन का निकला।
विज्ञापन

विमला ने नितिन से बात की तो उसने कहा कि वह अनपढ़ हैं और बैंक के बारे में कुछ नहीं जानतीं। उसने कहा कि खाते से कुछ नहीं निकला और बैंक कर्मचारी झूठ बोल रहे होंगे। बाद में वह फोन उठाना बंद कर देता था। जब उन्होंने सख्ती से बैंक चलने को कहा तो नितिन गुस्से में बोला कि रकम में नवाब और नरेश भी बराबर के हिस्सेदार हैं। विमला ने पुलिस में शिकायत करने और सबको जेल भिजवाने की बात कही। आरोप है कि इस पर नितिन और कोमल ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें