दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में बाइक से साइड लगने को लेकर फैसला कर जा रहे परिवार पर लाठी-डंडों और फरसा से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में हाशिम परिवार के साथ रहते हैं । वह रास्ते में मोटर साइकिल की साइड को लेकर वसीम, शकील के साथ कहां सुनी हो गई। जिसका फैसला ग्राम प्रधान के यहां बैठकर हो गया। जब फैसला कर अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में सलमान, इकबाल, सरफराज और साजिद ने लाठी-डंडे और फरसे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अफसर, अल्फेज घायल हो गए। घटना की प्राथमिकी चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है।