आवासीय सेक्टरों के वेंडिंग जोन में जल्द होगा आवंटन
ग्रेटर नोएडा। शहर के आवासीय सेक्टरों में बने वेंडिंग जोन में जल्द ही रेहडी पटरी वालों को जगह आवंटित होगी। प्राधिकरण ने 39 पात्रों का सत्यापन कर लिया है। अब तक 20 रेहडी पटरी वालों को जगह आवंटित हो चुकी है। वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। अफसरों ने बताया कि शहर के अल्फा-2, बीटा-1 व 2, ओमिक्रोन-1ए व 3, जू-2 व 3, गामा-2, डेल्टा-1 व 3, पाई-1 व 2 में वेंटिंग जोन बनकर तैयार है। यहां पर 700 से अधिक प्लेटफॉर्म बने हैं। जहां पर शहर के रेहडी पटरी वालों को जगह दी जाएगी। ताकि शहर की सड़कों व सेक्टरों से अतिक्रमण को दूर किया जा सके। अफसरों ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों के भूमिहीन मजदूरों, दिव्यांगों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सत्यापन के बाद ड्रा से आवंटन किया जाएगा। फरवरी माह में सेक्टर अल्फा-2 , बीटा-2 और सेक्टर-36 में 20 लोगों को आवंटन पत्र सौंपे जा चुके हैं। ब्यूरो