दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एक कॉलोनी से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे जनपद का एक परिवार कॉलोनी में रहता है। 16 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले ही गांव से अपने भाई के पास रहने के लिए आई थी। 19 अगस्त की देर शाम वह अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर उसके पिता ने एक सप्ताह बाद कोतवाली दादरी में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।