दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सूर्य लोक कॉलोनी में देवर भाभी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सूर्य लोक कॉलोनी में राहुल परिवार के साथ रहते हैं। 24 अगस्त को उनकी पत्नी सोनिया व उनके भाई अमित घर पर थे। तभी पत्नी सोनिया व भाई अमित के साथ रोहित, शिवा व उनके साथी गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। घायल के भाई ने कोतवाली में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।