फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निलंबन के बाद बिसरख सीएचसी प्रभारी पर मेरठ मंडल से जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिसरख सीएचसी प्रभारी पर एक क्लीनिक संचालक से फोन पर रिश्वत मांगने का है आरोप
विज्ञापन

-तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच शुरू, 15 में फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। बिसरख में एक क्लीनिक संचालक से फोन पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्र के खिलाफ मेरठ मंडल में जांच शुरू हो गई है। शासन से अपर निदेशक मेरठ मंडल के कार्यालय में आरोप-पत्र आने के बाद तीन सदस्यों की समिति गठित की गई है। अब समिति के सदस्य 15 दिन में जांच पूरी कर फाइनल रिपोर्ट शासन में अधिकारियों के पास भेजेंगे। वहीं, प्रकरण में दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने अपने पत्र में कहा कि बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रहे प्रभारी डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा ने अपंजीकृत क्लीनिक संचालक पवन चौधरी को फोन कर पैसे की मांग की थी। उन्हें इस आरोप के तहत उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली का पालन न करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अपर निदेशक मेरठ मंडल के कार्यालय से अटैच किया गया। राज्यपाल की संस्तुति से चिकित्सा प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई 22 अक्तूबर 2026 को की गई, जिसका डिजिटल पत्र स्वास्थ्य विभाग गौतमबुद्ध नगर में 3 नवंबर को प्राप्त हुआ था। शासन की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा को नोटिस देने के बाद रिलीव कर दिया। इस प्रकरण में स्वास्थ्य केंद्र के दो अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। इसमें ब्लाॅक प्राेग्राम मैनेजर और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ शामिल हैं। अपर निदेशक डॉ. मनोज सेन का कहना है कि शासन से चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ आरोप पत्र मिला है। तीन सदस्यों की समिति गठित की है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें