फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-63 के एसएचओ निलंबित, बिसरख एसीपी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-63 के एसएचओ निलंबित, बिसरख एसीपी हटाए गए
विज्ञापन

नोएडा। विद्युत विभाग से जुड़े एक मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-63 थाना प्रभारी अमित काकरान को निलंबित कर दिया है। वहीं, बिसरख सर्किल के एसीपी कमलेश कांत उर्फ केके वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पवन कुमार को बिसरख सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विद्युत विभाग से संबंधित मामले में सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना बिसरख एसीपी के जिम्मे थी। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सेक्टर-63 थाने में नए प्रभारी की तैनाती जल्द होने की संभावना है। दीपावली से पहले पुलिस कमिश्नरेट में व्यापक स्तर पर फेरबदल की चर्चा है। छह से अधिक थानों में नए प्रभारी तैनात किए जा सकते हैं। इनमें दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो चुके अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। बुधवार देर रात पुलिस कमिश्नर ने अपराध समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था और त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें