फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल और महिला से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर झपटमारी की दो वारदातों को अंजाम दिया। फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-75 में बाइक सवार दो बदमाशों ने राहगीर से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वहीं सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 में महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों मामलों में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-113 स्थित दासनाक ज्वेल ऑफ नोएडा निवासी मिहिर जैन के अनुसार, वह मगंलवार की रात करीब दस बजे सेक्टर-62 से अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-75 के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को फेज-3 थाने में शिकायत दी।
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित ओ ब्लॉक में मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार बदमाशों ने संगीता के गले से सोने की चेन झपट ली। संगीता मॉडर्न स्कूल से घर की तरफ जा रही थी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें