नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एसी की कॉपर पाइप और कूलिंग कॉइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम चांद पुत्र बशीर, निवासी चक्की वाली गली, ग्राम अट्टा, सेक्टर-27, नोएडा बताया। आरोपी के पास मिली एसी कूलिंग कॉइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने इंडियन बैंक, सेक्टर-31 की छत से अगस्त के पहले सप्ताह में अलग-अलग दिनों में एसी की कॉपर पाइप और कूलिंग कॉइल चोरी की थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।