फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्टरी के गार्ड पर गारमेंट्स फैक्टरी से चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 स्थित एक गारमेंट फैक्टरी के गार्ड पर अपने साथियों के साथ मिलकर गारमेंट्स फैक्टरी से चोरी का आरोप लगा है। फैक्टरी संचालिका की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उद्योग केंद्र-2 आर्या फैशंस नामक फैक्टरी की संस्थापिका खुशबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22-23 अगस्त की रात फैक्टरी में तैनात नाइट गार्ड आलोक जो ब्रेव सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़ा है। उसने बड़ी मात्रा में टी-शर्ट और बैग चोरी कर लिए। गार्ड चोरी का सामान एक कार में भरकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी में गार्ड आलोक अकेला शामिल नहीं है। बल्कि उसके कुछ अज्ञात साथियों ने भी वारदात को अंजाम देने में मदद की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें