फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 18.743 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी, सात के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीरपुर, अच्छेजा और दादरी क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया जहांगीरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में चार लोग अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते मिले। सभी के खिलाफ बुलंदशहर के एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी तरह अच्छेजा क्षेत्र में जांच के दौरान तीनों के खिलाफ सेक्टर-63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दादरी क्षेत्र में एक परिसर में दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन से कॉल सेंटर चलता मिला। जांच में स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार और घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक इस्तेमाल पाया गया। सेक्टर 126 थाने में कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें