फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 13.4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 400 ग्राम गांजा और एक कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को लखनावली रोड स्थित डंपिंग यार्ड के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी 33 वर्षीय सतेन्द्र कुमार और 23 वर्षीय शिवम चौहान के रूप में हुई। शिवम वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ऐमनाबाद गांव में किराये पर रह रहा था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 13.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें