नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी में रहने वाले एक इंजीनियर ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मेरे मरने के बाद दोस्त मेरे फ्लैट की किस्त जमा करते रहना। किस्त जमा नहीं होगी तो परिवार परेशान रहेगा। सेक्टर-78 में रहने वाले अनुराग निरंजन सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। पुलिस के मुताबिक वह कई साल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी और बेटे मार्केट गए थे। जब वह बाजार से लौटकर आए तो उनकी पत्नी नीचे रह गई थी। लेकिन बेटे पहले ही ऊपर चला गया था। जब बेटा गेट खोलकर अंदर गया तो उसके पिता अनुराग पंखे पर लटके मिली। एसीपी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो