फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉस्टल के कमरे से छात्रों लैपटॉप व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एआरएस रेजीडेंसी हॉस्टल के कमरों से चोरों ने चार छात्रों के लैपटाप और मोबाइल चोरी कर लिए। छात्र विशाल शर्मा का आरोप है कि घटना 18 मार्च की रात की है। विशाल व तीन अन्य छात्र हास्टल के ई ब्लाक के कमरा नंबर 305 और 306 में रहते हैं। सभी रात को पढ़ाई करने के बाद कमरों के गेट बंद कर सो गए थे। अगले दिन सुबह करीब छह बजे उठे तो लैपटाप और मोबाइल फोन नहीं मिले। हाॅस्टल प्रबंधन को चोरी की सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की। आरोप है कि हाॅस्टल प्रबंधन ने तकनीकी खराबी होने का हवाला देकर फुटेज नहीं दिखाई। अन्य पीड़ित छात्र अभिषेक, रितेश कुमार और प्रांजल श्रीवास्तव है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें