फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाय विक्रेता के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 स्थित एक चाय की दुकान पर नकाबपोश दबंगों ने चाय विक्रेता को जमकर पीटा। मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला अल्फा-2 का है। जहां पर तुषार चाय की स्टाल चलता है। जिस पर वह बीड़ी सिगरेट व अन्य सामान भी रखता है। 19 मई की रात वह रोजाना की तरह वह दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान तीन युवक उसके पास आते हैं। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और आते ही वह तुषार से बिना बात करे उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देते हैं। मारपीट के बाद आरोपी वहां से धमकी देकर भाग जाते हैं। मारपीट की घटना उस स्टॉल के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें