नोएडा। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान के जयकारों के साथ हुई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया। शाम पांच बजे से माता की चौकी का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आयोजन में भजन गायक राजू शर्मा, मोनू शर्मा और आकाश आशू ने अपने सुमधुर भजनों से माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों पर कई श्रद्धालु झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। रात आठ बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।