नोएडा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सेक्टर-21ए स्थित रामलीला ग्राउंड में 19 से 25 अप्रैल तक सात दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा के पहले दिन कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने शिव तत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव की महिमा विश्व के कण-कण में समाहित है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही भीतर शिव तत्व प्रकट होता है। आधुनिकता के दौर में युवा अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं, ऐसे में परशुराम जयंती पर शुरू यह कथा युवाओं को जागृत करने का माध्यम बनेगी। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। संवाद