दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में एक महिला को उसके ही परिवार के लोगों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव निवासी महिला का अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पारिवारिक बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते परिवार के लोगों ने महिला को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।