नोएडा। सेक्टर-108 में बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। नन्हे रावण को देखकर दर्शक हंस पड़े। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। सेक्टर-48 बीसीडी में भी बच्चों ने मंच संभालने से लेकर अभिनय तक की जिम्मेदारी निभाई। यहां जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी के बच्चे आगे रहे। सेक्टर-92 में डांडिया रास का आयोजन हुआ, जबकि सेक्टर-82 के स्वर्णिम विहार में दिवाली मेले की शुरुआत हुई। इस दौरान बच्चों ने गणेश वंदना पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। ब्यूरो