- जिला निर्यात हब योजना की बैठक में डीएम के समक्ष रखे गए मुद्दे, समाधान के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्यात हब योजना के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्यातकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। बैठक में उद्योग संगठनों, निर्यातकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एचएचईडब्ल्यूए एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि एडवांस ऑथराइजेशन और ईपीसीजी लाइसेंस के संशोधन व क्लोजर में अनावश्यक देरी हो रही है। वहीं आईईसी प्रोफाइल और डिजिटल सिग्नेचर के नवीनीकरण में भी तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। निर्यातकों ने इनलैंड कंटेनर डिपो में माल की जांच प्रक्रिया में अत्यधिक समय लगने, आईजीएसटी रिफंड में देरी तथा कस्टम अधिकारियों और निर्यातकों के बीच समन्वय की कमी का मुद्दा भी उठाया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्यूरो