फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग के दो आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के समीप अलग-अलग दो एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पुलिंग की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुपौल नई दिल्ली समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार के छपरा जिला के छोटा थेपला गांव निवासी विक्की चौधरी यात्रा कर रहे थे। जब एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के समीप पहुंची तो विक्की चौधरी ने चेन पुलिंग कर दी। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जबकि गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टेशन यार्ड के समीप चेन पुलिंग कर दी गई। चेन पुलिंग करने के मामले में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी पीयूष कुमार मिश्रा को पकड़ लिया। चेन पुलिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें