नोएडा। ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने सेक्टर-96 स्थित ई-स्क्वायर बिल्डिंग के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, चार्जर, 15 हजार रुपये नकद, पर्स और जरूरी दस्तावेज चुरा लिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी अभिषेक प्रजापति ने पुलिस से शिकायत की है कि 15 जून को वह दोस्त के साथ ई स्क्वायर खरीदारी करने गए थे। जब वह लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा लैपटॉप, चार्जर, नकदी और अन्य सामान गायब है। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो