फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पारिवारिक विवाद एवं शरीर से परेशान होमगार्ड ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जीटी रोड स्थित कोट नहर में पारिवारिक विवाद एवं दुर्घटना के बाद ऑपरेशन होने से परेशान होमगार्ड ने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की मदद से करीब आधा घंटा सर्च अभियान चलाकर होमगार्ड को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आमका गांव में डेविड परिवार के साथ रहते हैं। करीब चार माह पहले डेविड का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उसके दो ऑपरेशन हुए थे। उसके घर पर परिवार में आपसी बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा है। बुधवार को परेशान होकर जीटी रोड स्थित कोट पुल नहर पर पहुंचा। कार को साइड में खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आधा घंटे सर्च ऑपरेशन कर होमगार्ड को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें