नोएडा। गुरु पूर्णिमा पर शहर के स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महर्षि विद्या मंदिर में नए दाखिले वाले सभी विद्यार्थियों को ध्यान दीक्षा व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूजन से हुआ, जिसमें समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों ने गुरुओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। गुरु पूजन के उपरांत विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाश-स्तंभ होते हैं। वहीं, भारतीय युग वशिष्ठ ब्रह्मानंद संघ के सभापति कृपा बिंदु भट्टाचार्य के निर्देशन में दिल्ली शाखा की ओर से गुरु पूर्णिमा का सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में किया गया। ब्यूरो