फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज मिस्त्री ने मांगी मजदूरी तो लाठी-डंडों से पीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 थानाक्षेत्र स्थित चोटपुर कॉलोनी में राजमिस्त्री ने जब अपनी मजदूरी मांगी तो तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। बिहार के जिला पटना के खुसरूपुर गांव की रहने वाली रिंकी देवी ने बताया कि वह चोटपुर में किराये के मकान में रहती हैं। पति राज मिस्त्री संजय साह को रुपये की आवश्यकता थी। 18 जुलाई की रात उन्होंने कन्हैया से अपनी 700 रुपये की मजदूरी मांगी थी। कन्हैया ने 500 रुपये दिए पर संजय ने पूरे रुपये की मांग की। आरोप है कि इस पर कन्हैया ने गाली-गलौज कर अपने तीन साथियों के साथ संजय को पीटा। संजय को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी है जिसके बाद जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें