फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोया पर लोटते युवक का वीडियो वायरल, दिनभर भटकी खाद्य सुरक्षा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


-सेक्टर 27 में सोया चाप बनाने के दौरान का वीडियो होने का किया दावा
-सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी, खाद्य सुरक्षा की टीमें ने शुरू की छानबीन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया पर सोया तैयार करने के दौरान उसमें लोटते युवक का वीडियो वायरल होने से हाइजीन को लेकर सोशल मीडिया पर साल उठने लगे। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक ट्विटर (एक्स) हैंडल ने वीडियो सेक्टर-27 के होने का दावा किया। इसके बाद वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें दिनभर स्टोर की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

बता दें, सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट और सेक्टर 27 की इंदिरा मार्केट शहर की चर्चित मार्केट हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उस वायरल वीडियो के बाद गंदे तरीके से सोया तैयार करने के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। 37 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा गया कि एक युवक मैदा या आटा के एक घोल तैयार कर रहा है। यह घोल किसी स्वच्छ जगह पर नहीं, बल्कि जमीन की फर्श पर तैयार किया जा रहा है। उसी घोल में युवक लोटकर उसे मिक्स कर रहा है। जबकि अन्य कर्मी उसके ऊपर पाइप के जरिए पानी डाल रहे हैं। दूसरी तरफ उसे पकाया भी जा रहा है। वीडियो में ऐसा लग रहा है, मानों वह उस घोल को तैयार कम, बल्कि उसके साथ खेल रहे हों, और लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खेल रहे हों। चाहिए।
विज्ञापन

दिनभर स्टोर तलाशती रही खाद्य सुरक्षा की टीम, नहीं लगा सुराग : इस मामले को लेकर जब जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले का एक वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उसमें लगे गाने और अजीबोगरीब वीडियो के चलते उसे संदिग्ध माना जा रहा है। फिर भी रविवार को कई टीमें सेक्टर 27 और उसके आसपास ऐसे स्टोर की तलाश में जुटी रहीं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए टीमें भी सक्रिय कर दी है। हालांकि प्रशासन की जानकारी में सेक्टर 27 में ऐसा कोई स्टोर नहीं है, फिर भी तलाश जारी है। -सर्वेश मिश्रा, सहायक खाद्य आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें