फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में हापुड़ के गो तस्कर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित चपरगढ़ अंडरपास के नजदीक दनकौर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बाइक सवार संदिग्ध बदमाश घायल हो गया। दनकौर कोतवाली पुलिस देर रात चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका। पीछा करते हुए पुलिस टीम ने घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बचाव के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 23 वर्षीय राजा निवासी धौलाना, जिला हापुड़ के रूप में हुई है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजा करीब एक महीने पूर्व दनकौर क्षेत्र में दो गोवंशों की हत्या में शामिल था। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि पुलिस अब उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें