फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार लोगों ने दंपती से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दंपती के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। जलपुरा निवासी अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे जब वह अपनी पत्नी सोनम के साथ घर पर थे। तभी चार लोग अभिनव कुमार, साजन कुमार, कृष्णा उर्फ केशु और लक्ष्मी वहां आ पहुंचे। इन लोगों ने पहले उनकी पत्नी सोनम से गाली-गलौज की और मना करने पर अशोक के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद घायल अशोक ने बिसरख सीएचसी अस्पताल में अपना इलाज कराया। जहां हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें