नोएडा (संवाद)। त्योहार के कारण जिला अस्पताल में कम मरीज पहुंचे। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा ने बताया कि मंगलवार को 1,775 मरीजों ने इलाज और परामर्श लिया जबकि बुधवार को 1,459 लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक ओपीडी खुलेगी। मरीजों को ऑनलाइन और बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर सूचित किया गया है।