नोएडा। दिवाली की रात पटाखे छुड़ाने के दौरान पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-9 में रहने वाले बाबू खान ने पुलिस से शिकायत की है कि दिवाली की रात वह साथी के साथ दुकान की सफाई कर रहे थे। दुकान के पास भाई अल्ला रख्खा अपने साथियों के साथ आतिशबाजी जला रहा था। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी अनीस, यूनुस, मुनीश और फैजान आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनीस ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला करके घायल कर दिया। ब्यूरो