तीजोत्सव का उल्लास बुधवार को भी छाया रहा। अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महिला सभा की ओर से मलदहिया में स्थित एक होटल में सात बार नौ त्योहार थीम पर तीजोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाएं सोलह शृंगार कर गीत-संगीत से खूब मौज मस्ती की। उन्होंने नाटक, नृत्य के अलावा तीज, करवाचौथ व डाला छठ आदि त्योहारों की झलक दिखाई। मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता रहीं। संचालन पूर्व अध्यक्ष बाॅबी केशरी और धन्यवाद ज्ञापन अध्यथ शिल्पी केशरी ने दिया। इस मौके पर वैशाली, प्रियंका, रजनी, सुषमा, ज्योति, रजनी, सुप्रिया आदि रहीं।
वहीं, बनारसी वुमनिया क्लब की ओर से मच्छोदरी स्थित एक होटल में तीजोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से भरपूर मनोरंजन किया। कीर्ति गुप्ता तीज क्वीन बनीं। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने क्लब की नई टीम का गठन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. संध्या ओझा एवं समाजसेविका नंदिनी यादव शुभारंभ किया। उमा जायसवाल, आंचल वर्मा, कंचन मेहरोत्रा ने प्रस्तुतियों से प्रभावित किया। इस मौके पर दुर्गेश नंदिनी, शीला पटेल, रेखा जायसवाल, उषा गुप्ता, रेखा जायसवाल, ज्योति प्रजापति, उषा अग्रवाल, शीला पटेल, विद्या गुप्ता, पूजा चौरसिया, उषा अग्रवाल, पिंकी सोनी, पूजा आदि रहीं।