नोएडा। सेक्टर-1 स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में दो दिवसीय बीआईटी एक्स्ट्रीम फेस्ट ‘रंगीला भारत’ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने खाने-पीने के स्टॉल लगाए। वहीं, अभिनव एन. मिस्टर बीआईटी और सोन्या शर्मा मिस बीआईटी बनीं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. विकास त्रिपाठी, डॉ. चारु वाही, मनोज, हंशिका आदि मौजूद रहे। ब्यूरो