फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-3 बी ब्लॉक स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। अंश भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर गए थे। आरोप है कि 28 जनवरी की रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और करीब 25 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, कंठी, झाले, कुंडल, मटरमाला और चांदी की पायल और दो चुटकी चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें