नोएडा। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति राजेंद्र (59) को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-135 से गिरफ्तार किया। वह मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है और वर्तमान में नंगली वाजिदपुर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, जुलाई में थाना क्षेत्र में महिला ने आत्महत्या की थी। 15 जुलाई को उसके भाई ने तहरीर देकर राजेंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से राजेंद्र फरार था। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना और बीट पुलिसिंग के जरिए आरोपी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने शनिवार को सेक्टर-135 में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो