फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशुओं पर रोक के लिए तारबंदी

Fri, 27 Nov 2026 05:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण शहर की सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर पर कंटीले तार लगवाएगा। पहले चरण में सेक्टर-24, 28 और 33 की प्रमुख सड़कों पर तारबंदी कराई जाएगी। इसके तहत सेक्टर-28 की 30 मीटर, सेक्टर-24 की 25 मीटर और सेक्टर-33 की 30 मीटर चौड़ी सड़क शामिल है। डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट पर लावारिस पशुओं की आवाजाही तथा राहगीरों के अचानक सड़क पार करने से हादसों का खतरा बना रहता है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक कंपनियां एक दिसंबर तक बोली जमा कर सकेंगी। तीन दिसंबर को आवेदन खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें