ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सात स्पोर्ट्स पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे किड्स प्रीमियम लीग सीजन-2 के लीग मैच में बीबीसी स्कूल सिकंदराबाद ने ग्रेटर नोएडा क्रिकेट क्लब को तीन रन से हरा दिया। बीबीसी स्कूल ने 35 ओवर में 208 रन बनाए। अभय ठाकुर ने 52 रन की पारी खेली। जवाब में ग्रेटर नोएडा की टीम 205 रन पर सिमट गई। कुश मिश्रा ने 112 रन बनाए। अभय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।