ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 की ग्रीन बेल्ट में हो रही पेड़ों की कटाई । स्रोत निवासी
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-2 के ग्रीन बेल्ट में पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। सेक्टर निवासी तनया प्रसाद ने इस संबंध में संबंधित विभाग को शिकायत देकर मामले की जांच कराने और ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। तनया प्रसाद ने बताया कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कई पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने विभाग से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने और पेड़ों के संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।