फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जूनियर बालिका जिलास्तरीय फुटबाल के ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में जिला खेल विभाग व जिला फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्तरीय बालिका जूनियर फुटबॉल के ट्रायल पांच अगस्त यानी आज आयोजित होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 10 से 18 अगस्त तक अमेठी स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका जूनियर वर्ग में प्रदेश स्तरीय फुटब़ॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को दो चरण में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पहले चरण के तहत बुधवार को स्पर्श ग्लोबल स्कूल में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 06 अगस्त को मेरठ के तोपखाना मैदान पर मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी। वहां पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तरीय ट्रायल में 01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 वर्ष तक की खिलाड़ी ही भाग लेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें