नोएडा(संवाद)। सेक्टर-24 स्थित क्षेत्रीय ईपीएफओ कार्यालय ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को वेबिनार का आयोजन किया। इसमें वेतन माह से लागू संशोधित इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ईसीआर) प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए बैठक आयोजित की गई।
वेबिनार में बताया गया कि संशोधित ईसीआर प्रणाली का उद्देश्य चालान और रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी सुयश पांडेय और सहायक भविष्य निधि आयुक्त रविन्द्र कुमार ने प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से नियोक्ताओं को नई प्रणाली की कार्यप्रणाली समझाई। संशोधित ईसीआर प्रणाली से धारा 7क्यू के अंतर्गत ब्याज का अनिवार्य भुगतान होगा। सिस्टम स्वचालित रूप से देय ब्याज की गणना करेगा और मासिक अंशदान के साथ भुगतान अनिवार्य होगा। ईपीएफओ अधिकारियों ने नियोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित वेतन माह से ही संशोधित ईसीआर का प्रयोग करें।