फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जंग के डर से वाहन टैंक फुल कराने की मची होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

लोगों को तेल खत्म होने और दाम बढ़ने का सता रहा डर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वैश्विक स्थल पर कई देशों में छिड़ी जंग के बीच लोग अपने वाहनों के टैंक फुल कराने लग गए हैं। लोगों को तेल के दाम बढ़ने के साथ ही इसकी एकदम से कमी होने का डर सता रहा है। इस वजह से हाल के दिनों में ऐसे वाहन चालकों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, पेट्रोल पंप पर भी पहले से अधिक भीड़ हो रही है।
एक अनुमान के मुताबिक, जहां अब तक दिनभर में बीस प्रतिशत वाहन चालक ही टैंक फुल कराते थे, अब करीब पचास प्रतिशत से ज्यादा लोग अपने वाहनों का टैंक फुल करा रहे हैं। हालांकि फ्यूल पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।
विज्ञापन


जंग के दौरान कई देशों की ऑयल रिफाइनरी तबाह हो गईं हैं। मिडिल ईस्ट देश भी जंग से जूझ रहा है। इससे ईंधन की कमी को लेकर चर्चा आम हो गई है। ईंधन खत्म होने और मूल्य बढ़ने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। बावजूद शहरवासी अधिक मात्रा में ईंधन ले रहे हैं।
विज्ञापन



- जंग के डर से वाहनों के टैंक फुल कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। सभी फ्यूल पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन है। कॉरपोरेशन की तरफ से भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

-धर्मवीर चौधरी, महासचिव, उप्र पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें