फोटो
ग्रेटर नोएडा। जिला खेल विभाग और जिला कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और फिटनेस का प्रदर्शन किया। दीपांशु शर्मा, मुकुल, आरुष, मयंक, प्रिंस छोंकर, मौ. सम्मी, आयुष कुमार, हर्षित भारद्वाज, कुनाल जिनवाल, राहुल, अजित कुमार, तरुण नागर और देव का चयन हुआ। सभी 13 खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल 29 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक अलीगढ़ में प्रस्तावित है। ब्यूरो