फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से केले विक्रेता हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई उमेश की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। संभल निवासी उमेश ने बताया कि उनका भाई हरिओम साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र में केले बेचता था। 4 नवंबर को शाम हरिओम सड़क से पैदल अपनी साइट की ओर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें