यमुना सिटी।
जेवर थाना क्षेत्र के भवोकरा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने में आया है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिकी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह थोरा स्थित विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत जेवर कोतवाली में दी। (ब्यूरो)